देहरादून ✍️NIU
देहरादून के नीरजा ग्रींस में 19 और 20 सितंबर को आयोजित तीसरा “उत्तराखंड फोटो फेयर” उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हुआ। दूसरे दिन उत्तराखंड, सहारनपुर, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 2,500 से अधिक फोटोग्राफर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे यादगार बना दिया।
एक ही छत के नीचे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों को एकत्रित करने का आयोजकों का प्रयास पूरी तरह सफल रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्री विनोद चमोली ने किया, जबकि समापन अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने सभी ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
ऋषिकेश से आए वरिष्ठ फोटोग्राफर एवं बालाजी स्टूडियो के संचालक गुड्डू सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि उत्तराखंड के विभिन्न फोटोग्राफर्स और संगठनों को एक ही मंच पर लाने का प्रयास लगातार सफल हो रहा है।”
कार्यक्रम में सहयोगी संस्था देहरादून फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री मनीष शर्मा ने सफल आयोजन के लिए आयोजक नितेश अग्रवाल ‘बंटी’ और विकास कपूर को बधाई दी। उन्होंने आगामी वर्ष भी इस आयोजन को और अधिक भव्य बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आसिफ असलम, दिलबाग सिंह, गौरव नागपाल, शिवराज ठाकुर, दीपक पयाल, राजू पुशोला, शुभम, इंदर बत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग और फोटोग्राफी जगत से जुड़े प्रतिभागी उपस्थित रहे।
आयोजक देवभूमि फोटोग्राफर्स की ओर से आयोजित यह तीसरा फोटो फेयर फोटोग्राफी समुदाय के लिए नए अवसर, आपसी संवाद और तकनीकी आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

