देहरादून NIU✍️थाना रायपुर
बीते दिवस पूर्व रायपुर थाने में घटित पीआरडी जवान की मौत के घटनाक्रम का दून पुलिस ने आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार खुलासा कर दिया है, देहरादून जिला पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नवत प्रेस नोट जारी किया गया है 👇👇
दिनांक 28/03/2026 को थाना रायपुर से संबंधित सुनील रतूड़ी की मृत्यु के प्रकरण में पुलिस द्वारा मृतक सुनील रतूड़ी का विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया गया,
पोस्टमार्टम में डॉक्टरों द्वारा मृत्यु का कारण Hanging (फांसी लगाना) बताया गया, फिर भी पुलिस द्वारा मृत्यु के कारणों की और अधिक स्पष्टता व परिजनों की आंशका के दृष्टिगत मृतक का बिसरा संरक्षित कराया गया है, जिसे अग्रिम जाँच हेतु फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जायेगा। संपूर्ण प्रकरण की ज्यूडिशल इंक्वारी मजिस्ट्रेट के द्वारा की जाएगी।

