Site icon News India Update

नही होगी विधायक संजय डोभाल की गिरफ्तारी, हाईकोर्ट से मिली राहत, विरोधियों को लगा झटका । NIU

नही होगी विधायक संजय डोभाल की गिरफ्तारी, हाईकोर्ट से मिली राहत, विरोधियों को लगा झटका । NIU

नैनीताल NIU ✍️ नैनीताल हाईकोर्ट ने यमुनोत्री के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल, बड़कोट पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके डेढ़ सौ समर्थकों की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उनसे जांच में सहयोग करने को कहा है।

पिछले महीने पुलिस द्वारा बड़कोट में एक युवक की पिटाई के विरोध में विधायक संजय डोभाल, पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके समर्थकों ने बड़कोट में नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया था। पुलिस ने 6 सितम्बर को विधायक संजय डोभाल, पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और 22 अन्य नामजद व्यक्तियों के साथ-साथ करीब डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने और हाईवे जाम करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विधायक संजय डोभाल ने मुकदमे को निरस्त करने व उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सोमवार को न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने विधायक संजय डोभाल, बड़कोट पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके डेढ़ सौ समर्थकों की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उनसे जांच में सहयोग करने को कहा है।

Exit mobile version