देहरादून NIU ✍️उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर त्रिकोण संस्था की निदेशक एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा द्वारा सहसपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर, झाझरा में सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन करवाया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। इसके पश्चात कीर्तन मंडली द्वारा प्रभु श्रीराम एवं श्री हनुमान जी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मीता सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, हंसा धामी, सुनीता तिवारी, महिपाल द्योपा जी, मीनू, सभासद किरण पंवार एवं कुसुमलता पंवार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, त्रिकोण संस्था परिवार के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
त्रिकोण संस्था की निदेशक नेहा शर्मा ने कहा—
“माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का जनसेवा के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। प्रभु श्रीराम, श्री हनुमान जी और बाबा केदारनाथ से मेरी प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं असीम ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे इसी निष्ठा और संकल्प के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते रहें।”
सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन एवं सफल नेतृत्व की मंगलकामना की। साथ ही उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

