थाना प्रेमनगर✍️NIU
थाना प्रेमनगर पर दिनांक 19/09/2026 को वादी श्री रवि सैनी हाल निवासी व्हाइट हाउस के पीछे दशहरा ग्राउण्ड प्रेमनगर देहरादून ने तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी व उसके दोस्त व पड़ोसी के कमरे से लैपटॉप, मोबाइल फोन व नकदी आदि चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0स0-197/2026 धारा-305 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक : 20.09.2026 को ठाकुरपुर पैट्रोल पम्प से आगे कूडा डम्पिंग जोन के पास से चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त कमलदीप देवराडी पुत्र श्री महेन्द्र प्रसाद देवराडी को चोरी गये माल व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । घटना में प्राप्त मोबाइल फोनो को अभियुक्त बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
कमलदीप देवराडी पुत्र श्री महेन्द्र प्रसाद देवराडी निवासी हरबंशवाला पुल के पास, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 29 वर्ष
अभियुक्त से बरामदगी
01- एक Dell कम्पनी का लैपटाप
02- एक आई0फोन रंग काला
03- एक आई0फोन -10 XS
04- एक मोबाइल फोन रेडमी कम्पनी
05- -एक मोबाइल फोन मटरोला
06- एक पर्स, जिसमें कुल 5590 रुपये नगद
पुलिस टीम :-
01- व0उ0नि0 संजय रावत
02- उ0नि0 नौशाद अंसारी
03- का0 रॉबिन सिंह
04- म0का0 नीता चौहान
05- म0का0 शकुन्तला
एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, प्रेमनगर में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा। NIU

