Site icon News India Update

एसएसपी दून की दो टूक, अपराध किया तो जेल जाना तय, न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। NIU

एसएसपी दून की दो टूक, अपराध किया तो जेल जाना तय, न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। NIU

कोतवाली पटेलनगर✍️NIU दिनांक 19/10/2026 को थाना पटेल नगर पर श्री तनवीर खान पुत्र श्री ताजमीर खान निवासी आज़ाद कॉलोनी माजरा थाना पटेल नगर देहरादून द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि विगत कई वर्षों से वह देहरादून में प्रॉपर्टी का काम कर रहे है तथा वर्तमान में चाँचक क्षेत्र की एक प्रॉपर्टी में उनका कुछ लोगो से विवाद चल रहा है। आज प्रातः एक नंबर से उनके मोबाइल पर कई बार व्हाट्सएप कॉल आयी पर व्यस्त होने के कारण वह उक्त कॉल को नहीं उठा पाए, इसके पश्चात उक्त नंबर से उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया तथा उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को एक न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताते हुए उनसे प्रॉपर्टी के किसी मामले में संपर्क करने की बात बताई तथा कुछ समय उक्त नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आने पर उनके द्वारा उक्त कॉल को रिसीव किया गया तो सामने वाले व्यक्ति द्वारा उन्हें फोन पर धमकाते हुए अपने पास उनकी प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ खबरों के होने तथा उसे अपने न्यूज़ चैनल पर चलाकर उनके लिए दिक्कतें खड़ी करने तथा उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी गई व खबरें न चलाने के एवज में उनसे 05 लाख रुपये की मांग की गई।

उक्त व्यक्ति की धमकी से डर कर उनके द्वारा उक्त व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए गए एक्सिस बैंक के अकाउंट, जो अनुज अग्रवाल के नाम से था, मे 50 हजार रूपये डाल दिए। पैसे डालने के बाद उक्त व्यक्ति से दोबारा संपर्क करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा पूरे पैसे ना देने पर उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें देख लेने व बर्बाद करने की धमकी दी गई। उक्त व्यक्ति के द्वारा दी गई धमकी से वह काफी डरे हुए हैं। प्रार्थना पत्र के साथ वादी द्वारा गुप्त व्यक्ति के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट व एकाउंट मे पैसे जमा करने का प्रमाण उपलब्ध कराये गये।

प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मु०अ०सं०- 773/26 धारा 308(2), 308(4),  351(3),352 बीएनएस बनाम अनुज अग्रवाल पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देते हुए टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यो का अवलोकन करने पर वादी से संपर्क करने वाले व्यक्ति की पुष्टि अनुज अग्रवाल के रूप में हुई, तथा उक्त व्यक्ति के द्वारा एक न्यूज़ प्लेटफार्म को संचालित किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। उक्त व्यक्ति संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने पर उसके विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट, अमानत मे खयनात, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कई अभियोगों के दर्ज होने तथा उक्त व्यक्ति का थाना पटेल नगर का हिस्ट्रीशीटर होना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर  दिनांक – 19/10/2026 की रात्रि में अभियुक्त अनुज अग्रवाल को पटेलनगर क्षेत्र में आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से पुलिस टीम को 03 मोबाइल फोन व 01 डायरी बरामद हुई।

अभियुक्त से प्राप्त डायरी का अवलोकन करने पर उसमें अभियुक्त द्वारा गोपनीय रूप से मोबाइल को छुपाने के लिए बनाया गया सीक्रेट चैंबर मिला, जिसमे अभियुक्त मोबाइल फ़ोन को छिपाकर गोपनीय रूप से लोगों के वीडियो बनाता था। अभिहुक्त के मोबाइल फ़ोन से पुलिस को कई व्यक्तियों के गोपनीय रूप से बनाए गए वीडियो प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 


नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

अनुज अग्रवाल पुत्र श्री स्वo आर०एल० अग्रवाल निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल 129 द्वारिका पुरी, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उम्र- 46 वर्ष.

बरामदगी :-

1- मोबाइल फ़ोन – 03
2- डायरी – 01

आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-

1- मु०अ०सँ०-  329/2010 धारा- 147/323/452/ 504/506/427 भादवि, कोतवाली पटेल नगर
2-  मु०अ०सँ०-  310/2010 धारा 186,224,225 भादवि, कोतवाली पटेल नगर
3- मु०अ०सँ०- 121/2012 धारा 341, 420, 467,468,504,506 भादवि, कोतवाली पटेल नगर
4- मु०अ०सँ०- 24/2016 धारा 420,467,468,504, 506 भादवि, कोतवाली पटेल नगर
5- मु०अ०सँ०- 364/2015 धारा 420, 406,504,506 भादवि, कोतवाली पटेल नगर
6- मु०अ०सँ०- 87/2016 धारा 420, 406, 504,506 भादवि, कोतवाली पटेल नगर
7-  मु०अ०सँ०- 397/2011 धारा 420, 506 भादवि, कोतवाली पटेल नगर
8- मु०अ०सँ०- 136/2016 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली पटेल नगर
9- मु०अ०सँ०- 435/2017 धारा 3(1) गुंडा एक्ट, कोतवाली पटेल नगर


नोट :- उक्त अभियोगों के अतिरिक्त अभियुक्त के विरुद्ध मध्य प्रदेश में 04 अभियोग, पंजाब में 01 अभियोग, ओडिशा में 01 अभियोग तथा गुजरात में भी 01 अभियोग दर्ज होना प्रकाश में आया है,जिनकी संबंधित राज्यो से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Exit mobile version