Site icon News India Update

अंडर-17 और अंडर-19 दोनों वर्गों में जीता खिताब, फाइनल में चंपावत और देहरादून को एकतरफा हराया,राज्य स्तरीय हॉकी में स्पोर्ट्स कॉलेज का दबदबा। NIU

अंडर-17 और अंडर-19 दोनों वर्गों में जीता खिताब, फाइनल में चंपावत और देहरादून को एकतरफा हराया,राज्य स्तरीय हॉकी में स्पोर्ट्स कॉलेज का दबदबा। NIU

देहरादून ✍️NIU शिक्षा विभाग की ओर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी बालक हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने दोहरा खिताब अपने नाम किया।

शनिवार को खेले गए अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज ने देहरादून को 10-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज ने चंपावत को 12-0 से एकतरफा शिकस्त देकर ट्रॉफी जीती।

इसी तरह अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज ने पिथौरागढ़ को 9-0 से हराया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जनपद देहरादून की टीम को 11-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।

समापन समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून गोविंद राम जायसवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की।

इस जीत पर स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या शबाली गुरुंग और खेल प्रभारी प्रदीप कौशल ने दोनों टीमों के साथ ही प्रशिक्षक पंकज रावत और सुरेश बोंठियाल को बधाई दी।

Exit mobile version