दीप मैठाणी ✍️NIU उत्तराँचल प्रेस क्लब में हाल ही में RA कंस्ट्रक्शन के खिलाफ हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, कंपनी ने अब सार्वजनिक तौर पर अपना पक्ष रखा है। कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष शिवम अग्रवाल ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए अपने ग्राहकों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कंपनी पिछले 20 सालों से निरंतर कार्यरत है और प्रदेश भर में संतुष्ट ग्राहकों की एक बड़ी तादाद उनके साथ जुड़ी हुई है, जो कंपनी की विश्वसनीयता का प्रमाण है।
हालांकि शिवम अग्रवाल ने स्वीकार किया है कि कुछ प्लॉट इधर उधर हुए है, जो कि आनंद बिष्ट से जमीन खरीदने के बाद सामने आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें धोखे में रखकर कुछ ऐसी जमीन बेच दी गई, जिनके नंबर इधर-उधर हो रखे हैं। शिवम अग्रवाल का कहना है कि कंपनी खुद इस धोखाधड़ी की शिकार हुई है, इसलिए कंपनी इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं लेती है और अपने ग्राहकों को उचित राहत प्रदान करने का दृढ़ आश्वासन देती है।
शिवम अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि यह RA कंस्ट्रक्शन की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि वह इसका सेटलमेंट करे या फिर उसके बदले कोई लैंड एक्सचेंज करे, और कंपनी यह जरूर करेगी ताकि अपने ग्राहकों को राहत पहुंचा सकें।
RA कंस्ट्रक्शन ने अपने बयान में इस बात पर विशेष जोर दिया है कि कंपनी अपने ग्राहकों के साथ पूरी तरह से खड़ी है और हर समस्या का निदान करेगी
कंपनी ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित ग्राहकों को न तो परेशान होने की जरूरत है और न ही उनके पैसे डूबेंगे।
कंपनी ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
शिवम अग्रवाल ने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य अपने ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखना और उन्हें राहत पहुंचाना है।
रियल एस्टेट बाजार में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं, इसलिए कभी कभी कुछ समस्याओं का हल निकालने में समय लग जाता है परंतु हर समस्या का हल सम्भव है, कंपनी अपने ग्राहकों के हितों की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है, अतः ग्राहकों को किसी भी प्रकार की चिंता या परेशानी की कोई आवश्यकता नहीं है, कंपनी हर समस्या का हल निकाल कर देगी।
ग्राहकों से अपील…संयम बरतें, कंपनी हर समस्या का निदान करेगी: शिवम अग्रवाल

