Site icon News India Update

बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता: दून पुलिस ने दिए हेल्पलाइन नंबर और सुझाव, क्लेमेंटाउन पुलिस की संवेदनशील पहल । NIU

बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता: दून पुलिस ने दिए हेल्पलाइन नंबर और सुझाव, क्लेमेंटाउन पुलिस की संवेदनशील पहल । NIU

थाना क्लेमेनटाउन NIU ✍️

एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस पहुंची बुज़ुर्गों के द्वार

बुज़ुर्गों से मुलाक़ात कर ली उनकी कुशलक्षेम

साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, दून पुलिस  के हर कदम में उनके साथ होने का दिलाया भरोसा

अपने किरायेदारों व घरेलू नौकरों के अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के संबंध में कराया अवगत

आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरो की दी जानकारी, उपलब्ध कराए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के नंबर.

पुलिस द्वारा की गई पहल की बुजुर्गों ने की सराहना
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आज दिनांक 25/19/2026 को क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत बुजुर्ग व्यक्तियों के घर जाकर उनसे भेट की गई। भेट के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा सभी सीनियर सिटीजन्स से उनकी कुशल क्षेम पूछी गई, साथ ही उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी हर संभव सहायता के लिए दून पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है। पुलिस द्वारा सीनियर सीटीजन के साथ वार्ता कर उन्हें वर्तमान में बढते साईबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान सभी बुजुर्गों को अपने किरायेदारों व घरेलू नौकरों के अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के संबंध में अवगत कराते हुए उन्हें किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरो की जानकारी दी गयी साथ ही थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन सहित संबंधित बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के नंबर उपलब्ध कराए गए।

सभी बुज़ुर्गों द्वारा एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल की सराहना की गई।

Exit mobile version