कोतवाली प्रेमनगर
दिनांक- 20/07/2026 को प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र प्रेमनगर के एक निजि विद्यालय में पढ़ता है, पिछले कुछ समय से उसके अकेले व काफी गुमशुम रहने पर उनके द्वारा जब उससे बात की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उनके विद्यालय के प्राचार्य/प्रबन्धक डॉ सार्थक द्वारा उसके साथ अश्लील एवं गलत काम किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 142/26 धारा- 5(एफ)/6/7/8 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल अभियोग में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्त डॉ0 एस० वोहरा सार्थक को गिरफ्तार किया गया, जिसे मां0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
डॉ० एस० वोहरा सार्थक पुत्र स्व0 जगन्नाथ वोहरा, स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य कैम्ब्रिज स्कूल पौंधा, बिधौली, प्रेमनगर देहरादून, उम्र- 57 वर्ष
प्रेमनगर: प्रिंसिपल ने कर दी बच्चे के साथ अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल । NIU

