Site icon News India Update

नगर निगम देहरादून में टैक्स वसूली बढ़ने पर भाजपा पार्षदों ने मेयर का किया सम्मान, विकास कार्यों को लेकर सौंपा ज्ञापन। NIU

नगर निगम देहरादून में टैक्स वसूली बढ़ने पर भाजपा पार्षदों ने मेयर का किया सम्मान, विकास कार्यों को लेकर सौंपा ज्ञापन। NIU

देहरादून NIU✍️ देहरादून नगर निगम देहरादून के टैक्स अनुभाग द्वारा इस वर्ष लगभग 72 करोड़ रुपये की कर वसूली किए जाने पर शहर में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद के बीच पार्षदों ने माननीय मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

पार्षदों ने कहा कि मेयर के नेतृत्व में नगर निगम निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और शहर के विकास कार्यों में तेजी आई है

इस अवसर पर पार्षदों द्वारा मेयर महोदय को विभिन्न जनसमस्याओं एवं महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र कार्यवाही हेतु एक ज्ञापन भी सौंपा गया

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260402-WA0056.mp4
देखें वीडियो…

ज्ञापन में पूर्व में उठाई गई समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग करते हुए यह भी आग्रह किया गया कि जो अधिकारी पार्षदों के फोन नहीं उठाते या कार्य में लापरवाही बरतते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी ने सभी पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे हर समय पार्षदों के साथ खड़े हैं और सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्षदों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी और यदि कोई अधिकारी कार्य में लापरवाही करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

Ad

मेयर ने कहा कि देहरादून की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को विकास के लिए चुना है और विकास की गति को किसी भी हाल में रुकने नहीं दिया जाएगा। सभी पार्षदों को साथ लेकर देहरादून शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा

इस अवसर पर पार्षदगण अमिता सिंह, सतीश कश्यप, नंदिनी शर्मा, रमेश गौड, पूनम पुंडीर, पुष्कर चौहान, रेनू घेल, रोहन चंदेल, अंजलि सिंगल, वैभव अग्रवाल, योगेश घाघट, भूपेंद्र कठैत एवं रजनी देवी उपस्थित रहे।

Exit mobile version