Site icon News India Update

उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव, अब इन्हें मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी। NIU

उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव, अब इन्हें मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी। NIU

देहरादून NIU ✍️ देहरादून में यूएनसीए (उत्तराखंड न्यूज़ कैमरा मैन्स एसोसिएशन) की एक महत्वपूर्ण आम सभा आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से संस्था को पुनः सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से राजू पुशोला को अध्यक्ष चुना गया और मुकेश राजपूत को सचिव बनाया गया।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों की आम राय से जितेन्द्र पेटवाल को उपाध्यक्ष, कैलाश कंडवाल को कोषाध्यक्ष
तथा अफ़ज़ल अहमद को सह-सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा अमित शर्मा और हर्ष उनियाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
बैठक में संकल्प लिया गया कि संस्था अपने सदस्यों के कल्याण के लिए निरंतर और प्रभावी कार्य करेगी। साथ ही, कैमरामैन एवं फोटोग्राफर्स की कार्यकुशलता और प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं और फोटो/वीडियो प्रदर्शनियां आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

Press Club

इस अवसर पर राजू पुशोला ने यूएनसीए के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी संस्था को आगे बढ़ाने और कैमरामैन व फोटोग्राफर्स के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र नेगी, विनोद पुंडीर, मंगेश कुमार, राजीव गुप्ता,
राजेश बड़थ्वाल, नवीन कुमार, सुकांतो मुखर्जी, संदीप बडोला, संजय नेगी, प्रवीण डंडरियाल, रूपेश नेगी और दयाल बिष्ट सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version