Site icon News India Update

NEET पेपर लीक मामला “AAP” भी मैदान में, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में घंटाघर पर किया धरना प्रदर्शन । NIU

NEET पेपर लीक मामला “AAP” भी मैदान में, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में घंटाघर पर किया धरना प्रदर्शन । NIU

देहरादून NIU ✍️आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने आज प्रदेश अध्यक्षा उमा सिसोदिया जी के नेतृत्व में देहरादून स्थित घंटाघर पर स्वर्गीय इन्द्रमणि बड़ौनी जी की प्रतिमा के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा उमा सिसोदिया ने कहा कि, 
“एक तरफ NEET का पेपर लीक होकर लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दूसरी तरफ जब छात्र अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, तो केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर उन पर लाठीचार्ज किया गया। यह बेहद निंदनीय है। बीजेपी सरकार युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उसे लाठियों से दबाना चाहती है।”

उन्होंने आगे कहा कि “उत्तराखंड के छात्र भी NEET पेपर लीक से प्रभावित हुए हैं। सरकार तुरंत अपने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करे, और पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए और दोषियों को सख्त सजा दे। साथ ही जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कर केंद्र सरकार छात्रों से सार्वजनिक माफी मांगे।”

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश महा सचिव श्याम बाबू पाण्डेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा पटवाल, अशोक सेमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डीके पाल, प्रवक्ता डी एस कौटिल्य, प्रदेश सचिव जितेन पंथ,मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना शैलेश तिवारी कमल राणा, अकेश भट्ट के साथ कार्यकर्ता मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।

Exit mobile version