Site icon News India Update

धनोल्टी विधानसभा के प्रवासी भाई-बहनों की “आप” के साथ बैठक, “जनता का काम” बना मुख्य मुद्दा। NIU

धनोल्टी विधानसभा के प्रवासी भाई-बहनों की “आप” के साथ बैठक, “जनता का काम” बना मुख्य मुद्दा। NIU

देहरादून NIU ✍️
देहरादून के सिद्ध विहार, रायपुर में धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी भाई-बहनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सुरेंद्र गुसाईं जोगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में पार्टी की मूल विचारधारा “जनता का काम” पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, अस्पताल और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों को केंद्र में रखा गया।

प्रवासी भाइयों-बहनों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरुण गुसाईं जोगी के कार्यों के बारे में जानकारी ली और उनके साथ एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि अब भाई-बंदी के नाम पर मतदान नहीं होगा, बल्कि विकास और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अगले चार महीनों में आसपास के लोगों को मूलभूत अधिकारों और “काम की राजनीति” के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया।

बैठक में जैनेंद्र सिंह रावत, उदयवीर सिंह नेगी, प्रकाश रौछेला, पूर्व फौजी भरत रावत, पपेंद्र बिष्ट, बैजराम रावत, युद्धवीर सिंह कुमई सहित कई प्रवासी भाई-बहन और महिला शक्ति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने “मिशन 2027” के लिए तैयारी तेज करने और “जनता का काम, हमारा संकल्प” के नारे को जमीनी स्तर पर ले जाने का संकल्प लिया।
सिद्ध विहार, रायपुर में धनोल्टी क्षेत्र के प्रवासी भाई-बहनों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब चुनाव का मुद्दा रिश्तेदारी नहीं, बल्कि विकास और जनता की बुनियादी जरूरतें होंगी।

Exit mobile version