Site icon News India Update

UPCL में बिलिंग व्यवस्था को और मज़बूत बनाने की दिशा में MD पीसी ध्यानी की महत्वपूर्ण पहल, मीटर रीडरों से किया सीधा संवाद । NIU

UPCL में बिलिंग व्यवस्था को और मज़बूत बनाने की दिशा में MD पीसी ध्यानी की महत्वपूर्ण पहल, मीटर रीडरों से किया सीधा संवाद । NIU

दीप मैठाणी ✍️NIU देहरादून, विद्युत बिलिंग व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनाने की दिशा में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने एक सराहनीय कदम उठाया है। प्रबन्ध निदेशक (MD) पीसी ध्यानी ने मीटर रीडरों के साथ सीधे संवाद करते हुए फील्ड स्तर पर आ रही चुनौतियों को समझा और उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।

प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने मीटर रीडरों से मुखातिब होते हुए कहा कि विभाग और उपभोक्ता के बीच मीटर रीडर सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए, उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने मीटर रीडरों से सीधे फीडबैक लेकर उनके सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
यह पहल इस बात का संकेत है कि विभागीय कार्यप्रणाली में अब फील्ड स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के अनुभव और सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

File Photo

वार्ता के दौरान मीटर रीडरों को उनके कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रबन्ध निदेशक ने सभी मीटर रीडरों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र में शत-प्रतिशत बिलिंग सुनिश्चित करें।
पीसी ध्यानी ने स्पष्ट किया कि सही, समयबद्ध और वास्तविक मीटर रीडिंग बेहतर बिलिंग व्यवस्था की आधारशिला है। मीटर रीडिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि का सीधा असर बिलिंग दक्षता और उपभोक्ता संतुष्टि पर पड़ता है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक कनेक्शन की रीडिंग निर्धारित समय-सीमा में सावधानीपूर्वक और वास्तविक मीटर के आधार पर दर्ज की जाए।

बैठक के अंत में प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों और मीटर रीडरों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बेहतर बिलिंग, बेहतर राजस्व प्रबंधन और बेहतर उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी और अवर अभियन्ताओं ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।

बैठक के अंत में प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों एवं मीटर रीडरों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बेहतर बिलिंग, बेहतर राजस्व प्रबंधन और बेहतर उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version