Site icon News India Update

खाकी में इंसान, बेटे बने पुलिसकर्मी, किया ऐसा काम की आप को भी होगा इनपर गर्व । NIU

खाकी में इंसान, बेटे बने पुलिसकर्मी, किया ऐसा काम की आप को भी होगा इनपर गर्व । NIU

देहरादून, दीप मैठाणी ✍️ NIU

पुलिस महकमे को बदनाम करने का कार्य आए दिन पुलिसकर्मी करते ही रहते हैं, परंतु कभी कभार पुलिसकर्मी ऐसा कार्य भी कर जाते हैं जिसे देखकर उत्तराखंड की मित्र पुलिस पर गर्व होने लगता है, ऐसा ही कार्य किया है इस बार उत्तरकाशी पुलिस ने उत्तरकाशी पुलिस के जवानों ने पश्चिम बंगाल से चार धाम यात्रा हेतु आए 75 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु का बेटा बनकर दाह संस्कार किया।।

जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने…. विगत दिनों पूर्व चार धाम यात्रा हेतु आए हुए 75 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु प्रदीप कुमार की हृदय गति रुकने से गंगोत्री धाम में मौत हो गई थी, जब इसकी सूचना उनकी पत्नी व परिचितों को दी गई तो उनकी धर्मपत्नी द्वारा बताया गया कि उनकी कोई संतान नहीं है और मृत शरीर को वापस पश्चिम बंगाल ले जाना उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में उत्तरकाशी पुलिस के जवानों द्वारा खुद उक्त बुजुर्ग का बेटा बनकर सनातनी रीति-रिवाजों से उनका दाह संस्कार केदारघाट पर किया गया। ‘Uttarkashi Police’

पुलिस कर्मियों का ऐसा मानवीय चेहरा बेहद कम देखने को मिलता है परंतु जब भी पुलिसकर्मी इस तरह का मानवीय व्यवहार करते हैं तो अपनी उत्तराखंड की मित्र पुलिस पर बेहद गर्व होता है, बेटा बनकर बुजुर्ग व्यक्ति का दाह संस्कार करने वाले समस्त पुलिसकर्मियों को सादर नमन।

हमें गर्व है आप पर…जय हिंद!

Exit mobile version