Site icon News India Update

Magic Brush Unisex Salon & Academy का कल होगा शुभारंभ, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कविता विरमानी की पहल । NIU

Magic Brush Unisex Salon & Academy का कल होगा शुभारंभ, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कविता विरमानी की पहल । NIU

दीप मैठाणी, देहरादून NIU
राजधानी वासियों के लिए सौंदर्य और स्टाइल की दुनिया में एक नया नाम जुड़ रहा है, Magic Brush Unisex Salon & Academy का शुभारंभ बृहस्पतिवार को देहरादून में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ‘आशिकी’ फिल्म फेम राहुल रॉय करेंगे।
इस अवसर पर शहर के कई फैशन और सौंदर्य जगत से जुड़े लोग, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, और पत्रकार भी मौजूद रहेंगे।

संस्थान की संस्थापक और प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कविता विरमानी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस सैलून और एकेडमी में मेकअप, मसाज, ब्यूटी ट्रीटमेंट, हेयर केयर, स्किन केयर और नेल आर्ट जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। साथ ही, ब्यूटी सेक्टर में करियर बनाने वाली युवा महिलाओं और छात्रों को यह एक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
कविता विरमानी ने कहा, “देहरादून में युवाओं में फैशन और ब्यूटी कैरियर के प्रति तेजी से बढ़ती रुचि को देखते हुए हमने इस एकेडमी की शुरुआत कर रहें है।


यहां न केवल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी बल्कि इंडस्ट्री के विशेषज्ञ भी अपने अनुभव साझा करेंगे।
उन्होंने कहा कि देहरादून जैसे उभरते शहरों में इस तरह के सैलून और ट्रेनिंग सेंटर आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम साबित होंगे साथ ही कहा कि Magic Brush Unisex Salon & Academy आने वाले दिनों में विभिन्न ब्यूटी वर्कशॉप, मेकअप शो और करियर से जुड़े विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्किल डवलपमेंट के अवसर मिलेंगे।

Exit mobile version