Site icon News India Update

अजब गजब कारनामा!! डाक पार्सल से हो रही थी शराब तस्करी। हलद्वानी पुलिस ने धर दबोचा। NIU

अजब गजब कारनामा!! डाक पार्सल से हो रही थी शराब तस्करी। हलद्वानी पुलिस ने धर दबोचा। NIU

रिपोर्ट: सचिन गुप्ता ✍️हल्द्वानी, NIU।

हल्द्वानी पुलिस शराब तस्करों के तस्करी करने के नए-नए तरीकों से हैरान है इससे पहले टैंकर में शराब का जखीरा पकड़ने वाली हल्द्वानी पुलिस को अब डाक पार्सल वाहन से शराब का जखीरा मिला है। जहां काठगोदाम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 62 पेटियों में लाई जा रही 1202 बोतल अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो कि डाक पार्सल वाहन से शराब लेकर पहाड़ को सप्लाई करने जा रहा था। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया की पंजाब से लाई गयी यह अवैध शराब 4 लाख रुपये से अधिक कीमत की है, पकड़ा गया तस्कर सुनील हरियाणा का रहने वाला है। इस समय होली के मद्देनजर शराब की तस्करी बढ़ गई है जिसे रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version