Site icon News India Update

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : नव चेतना समिति ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का किया आयोजन। NIU

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : नव चेतना समिति ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का किया आयोजन। NIU

रिपोर्ट ✍️ NIU। कल नेहरूग्राम, देहरादून स्थित अरुदीप हाउस में नव चेतना समिति ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया। नव चेतना समिति की संयोजिका दीप्ति रावत ने कहा कि इस दौर में महिला संघर्षों के सम्मान के पर्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व और भी अधिक हो गया है। 6 वर्ष पूर्व अपनी स्थापना के समय से ही नव चेतना समिति 8 मार्च को महिला संघषों के सम्मान के गौरवमयी दिन के तौर पर मनाती है। इन 6 वर्षों में नव चेतना समिति ने तमाम सामाजिक – राजनीतिक सवालों पर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है।

दीप्ति रावत ने कहा हमारी जीडीपी में महिलाओं का योगदान 22 प्रतिशत है जबकि वैश्विक औसत 44 से 45 प्रतिशत का है। भारत की आधी आबादी महिलाओं की है, और विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर महिलाएं श्रम में योगदान दें, तो भारत की विकास दर दहाई की संख्या में होगी। फिर भी यह दुर्भाग्य की बात है कि सिर्फ कुछ ही लोग महिला रोजगार के बारे में बात करते हैं। कई ऐसे तरीके हैं जिनके द्वारा महिलाओं को अपने आत्म-मूल्य और परिवार के कल्याण हेतु नौकरी ,स्व-रोजगार या उद्यमिता करने के प्रति जागरूक किया जा सकता है। श्रमोन्मुख क्षेत्रों, हस्तशिल्प उद्योगों के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में महिलाओं के लिए और ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। पाश्चात्य रूढ़िवादी धारणाओं के अनुसार महिलाएं केवल सैक्रेटरी, क्लर्क, शिक्षक या नर्स ही हो सकती थी, जबकि आज महिलाएं कोर्पोरेट, औद्योगिक और सेवा-क्षेत्र आदि सभी प्रकार के क्षेत्रों में कुशलता पूर्वक काम कर रही हैं। नव चेतना समिति यह मानती है कि इसके लिये महिलाओं को उचित प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वे रोजगार, व्यवसाय व विशेषकृत उच्च पदों के कामों में पुरूषों की बराबरी कर सके। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए शीला थापा, पंकज भारती, अनिता कोठारी, दिनेश प्रसाद नौटियाल, राजेंद्र सिंह रावत, मंजू कंडारी, व पत्रकारिता जगत में पहाड़ टीवी की रिपोर्टर विनीता और ताइक्वांडो खेल की अंतरराष्ट्रीय खिलाडी व कोच पूनम को उनके खिलाड़ी अनुष्का रावत, दिव्यांशी, अनुष्का रावत द्वितीय, आदित्य नेगी व गत वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में 82.6 परसेंट अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई ज्योति को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से कमला बल्लभ, मीना खत्री, अनिता उपाध्याय, एकता क्षेत्री, गीता गुरुंग, स्वाति गुरुंग, स्नेहलता शर्मा, आशा थापा सारिका शर्मा, मोनिका यादव, रजनी चचुम्फा,कमला थापा, उमा थापा, शशि थापा, शोभा बोहरा आदि ने भागीदारी की।

Exit mobile version