Site icon News India Update

गौलापार में प्रभारी मंत्री रेख आर्या ने लगाया जनता दरबार, नहीं पहुंचे कई विभागों के अधिकारी | NIU

गौलापार में प्रभारी मंत्री रेख आर्या ने लगाया जनता दरबार, नहीं पहुंचे कई विभागों के अधिकारी | NIU

लालकुआं, सचिन गुप्ता NIU ✍️ जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने गौलापार में जनता दरबार लगाया जिसमें क्षेत्र वासियों ने विभिन्न समस्याएं रेखा आर्य के समक्ष रखीं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि कुछ समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। वहीं जनता दरबार में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचने पर मंत्री रेखा आर्य ने नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण मांगा है।

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230427-WA0015.mp4

बताते चलें कि यहां गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में जनता दरबार का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रवासियों ने सिंचाई, जन सेवा केंद्र से जुड़ी महिलाओं को उद्योग विभाग से निशुल्क प्रशिक्षण दिलाए जाने, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने, आर्थिक सहायता, अंत्योदय कार्ड बनाने लोगों की परेशानी सहित नहर की मरम्मत एवं बेसहारा आवारा पशुओं की समस्याओं के समाधान हेतु मंत्री रेखा आर्य को अवगत कराया जिस पर कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया साथ ही जो समस्याओं का निस्तारण मौके पर नहीं हुआ उसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230427-WA0014.mp4

इधर गौलापार भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां जनता दरबार लगाने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है और कई समस्याओं का समाधान भी हुआ है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें अधिकारी एवं मंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनता दरबार लगा रहे हैं इसी क्रम में जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने यहां जनता दरबार लगाया है और लोगों की समस्याएं सुनी है और जल्द ही लालकुआं विधानसभा के कई स्थानों को चयनित कर के वहां पर भी जनता दरबार शिविर आयोजित कराए जाएंगे।

Exit mobile version