Site icon News India Update

यहाँ पति ने पत्नी को मारी गोली, मौके पर मौत, पति हुआ फरार, पुलिस खोज में जुटी । NIU

यहाँ पति ने पत्नी को मारी गोली, मौके पर मौत, पति हुआ फरार, पुलिस खोज में जुटी । NIU

थाना क्लेमेनटाउन NIU ✍️ आज दिनांक 21- 9 -26 की प्रातः समय करीब 6:00 बजे कंट्रोल रूम को सूचनाकर्ता धीरज पंवार द्वारा सूचना दी गई कि उसके द्वारा अपनी पत्नी को गोली मार दी गई है। उक्त सूचना पर थाना क्लेमेंट टाउन  से पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उक्त व्यक्ति का फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। तत्पश्चात टीम बनाकर उक्त कॉलर के कॉल करने के स्थान की जानकारी कर वहाँ मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में खोलने पर एक महिला काजल पत्नी धीरज पवार उम्र 26 वर्ष निवासी ईदगाह रोड, सुभाष नगर, सत्य साइ मंदिर के पास, थाना क्लेमेंट टाउन मूल निवासी ग्राम मेघा सकरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर मृत पाई गई। मौके पर गोली लगने से उक्त महिला की मृत्यु होना प्रकाश में आया।

मृतका उक्त स्थान पर अपने पति धीरज पवार पुत्र सुशील पवार निवासी ग्राम मेघा शकरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश  के साथ रह रही थी। उपरोक्त मकान के बगल में मृतका का भाई अभिषेक पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम चांचक थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर भी निवास कर रहा था। मृतका के भाई द्वारा मौके पर बताया गया की कई दिनों से उसकी बहन और जीजा का विवाद चल रहा था। मौके पर पुलिस तथा फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।

घटना के संबंध में मृतका के भाई द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेनटाउन पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है।  मृतका के पति की तलाश में हेतु अलग-अलग टीमों का गठन का गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Exit mobile version