Site icon News India Update

यहाँ डकैतों ने मारवाड़ी व्यापारी के घर डाली डकेती, हाथापाई के दौरान की दो की हत्या | NIU

यहाँ डकैतों ने मारवाड़ी व्यापारी के घर डाली डकेती,  हाथापाई के दौरान की दो की हत्या | NIU

अहमदनगर, 23 जून NIU जिले के शेवगांव कस्बे में शुक्रवार तड़के एक राजस्थानी मारवाड़ी व्यवसायी के घर में घुसे डकैतों ने दो लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्री बालाजी मंदिर के सामने भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित बलदावा परिवार के घर पर सुबह करीब 3.30 बजे डकैती की सूचना मिली, इससे शहर का व्यापारिक समुदाय स्तब्ध रह गया।

पुलिस के अनुसार, परिवार जब गहरी नींद में सो रहा था, तो कम से कम चार डकैत घर में घुस गए और नकदी और कीमती सामानों की तलाशी शुरू कर दी।

इसी बीच परिवार के सदस्य जाग गए और वहां से भागने का प्रयास कर रहे डकैतों के साथ हाथापाई शुरू हो गई। ‘Robbery’

इस पर डकैतों ने दो लोगों की हत्या कर दी और परिवार की एक महिला को घायल कर दिया।

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय गोपीकिशन बलदावा और उनकी चाची 65 वर्षीय पुष्पा बलदावा के रूप में की गई है।

गोपीकिशन की पत्नी सुनीता के सिर पर ईंट से हमला किया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक राकेश ओला, शेवगांव के पुलिस निरीक्षक विलास पुजारी और अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे।

एक अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच करने और डकैतों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Exit mobile version