देहरादून NIU ✍️
आज 26/07/2026 को सूबे के वरिष्ठ राजनीतिक नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का ह्रदयघात से दुःखद निधन हो गया, हीरा सिंह बिष्ट को नेतृत्व के एक सक्रिय चेहरे के रूप में उन्हें स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में उनकी दीर्घकालिक सहभागिता के लिए जाना जाता था। उनके निधन से प्रदेश भर में शोक की लहर है.
परिवार के अनुसार, उनकी अंतिम शव यात्रा आज दोपहर 12:00 बजे नालापानी चौक से श्मशान घाट तक ले जाई जाएगी। जानकार सूत्रों ने बताया कि अंतिम संस्कार समारोह में परिवारजन, राजनीतिक साथी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
श्री बिष्ट ने अपने सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनकी नीतिगत पहलों और जनसंपर्क ने क्षेत्र में उनका एक अहम स्थान बनाए रखा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, अंतिम यात्रा दोपहर 12:00 बजे नालापानी चौक श्मशान घाट ले जाई जाएगी। NIU

