Site icon News India Update

चमोली के इतिहास में पहली बार 17 मांगों की घोषणा एक साथ , विधायक के प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाई मोहर | NIU

चमोली के इतिहास में पहली बार 17 मांगों की घोषणा एक साथ , विधायक के प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाई  मोहर | NIU

थराली, गिरीश चंदोला✍️ NIU | थराली क्षेत्रीय विधायक भूपालराम टम्टा के अथक प्रयासों से थराली विधानसभा की कायाकल्प होने वाला है। लगातार विधायक के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली का उच्चरण थराली एवं नंदानगर में अल्ट्रासाउंड मशीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती रेडियोलॉजिस्ट और गायनोलॉजिस्ट के पद जल्द ही भरे जाएंगे।

अब गर्भवती महिलाओं को 50-100 किलोमीटर की दूरी तय कर अन्य हॉस्पिटलों का रुख नहीं करना पड़ेगा यह थराली विधानसभा के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ी सौगात दी है।

थराली विधानसभा के लिए अलग-अलग विभागों के कई निर्माण कार्यों की कुल 16 करोड़ से ऊपर की लागत की योजना का लोकार्पण सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि इतनी बड़ी योजना चाली विधानसभा के लिए एक साथ मिली है। इसके लिए क्षेत्र की जनता एवं विधायक ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद अदा किया और कहा कि वह क्षेत्र के लिए और जनता के लिए हर वह कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं जिससे कि थराली विधानसभा का विकास हो और यहां की जनता को सुख सुविधाएं मिले।

Exit mobile version