देहरादून NIU ✍️आबकारी विभाग जनपदीय प्रवर्तन टीम देहरादून द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह प्रवर्तन दल देहरादून के नेतृत्व में आज दिनांक 24/ 7/2026 को अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु धन्याड़ी पाववाला सौडा थानों रोड पर समय 9:34 मुख़वीर खास की सूचना पर रोड चेकिंग के दौरान एक दुपहिया वाहन स्कूटी जिसका रजिस्ट्रेश नंबर UKO7AA0516 को रोककर वाहन की तलाशी लेने पर स्कूटी के पायदान पर रखे काले रंग के बैग मे 50 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद की गयी l अभियुक्त सुरेश s/o श्यामलाल को गिरफ्तार कर तथा उक्त घटना मे प्रयुक्त वाहन को कब्जे मे लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है l
आबकारी ने जब्त किए 50 माल्टा पाउच, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज। NIU

