Site icon News India Update

देहरादून में दून पुलिस का ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’: संदिग्धों में हड़कंप, 73 गिरफ्तारियां । NIU

देहरादून में दून पुलिस का ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’: संदिग्धों में हड़कंप, 73 गिरफ्तारियां । NIU

दीप मैठाणी NIU✍️ देहरादून। शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत डेढ़ महीने से अधिक समय से व्यापक अभियान चला रखा है। इस अभियान ने संदिग्ध तत्वों में खलबली मचा दी है। पुलिस की सख्ती से न केवल अपराधियों पर नकेल कसी गई है, बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

Ad

डेढ़ महीने चले ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत अब तक 4 हजार से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें 73 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस ने कुल 30 हजार से ज्यादा मकानों का सत्यापन किया, साथ ही 43 हजार से अधिक बाहरी व्यक्तियों की भी जांच पूरी की।
इस दौरान किरायेदारों और कर्मचारियों का सत्यापन न कराने वाले 2500 से अधिक मकान मालिकों और प्रतिष्ठान संचालकों पर सख्ती बरती गई। इन पर ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया। विशेष रूप से अवैध रूप से रह रही 3 विदेशी महिलाओं समेत कई अन्य आरोपियों को भी जेल की हवा खिलाई गई।
दून पुलिस ने इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाया है, जिसमें घर-घर सत्यापन, बाहरी लोगों की जांच और मकान मालिकों पर निगरानी मुख्य रही। इसका मकसद शहर में छिपे संदिग्धों को चिन्हित करना और अपराध की जड़ों को काटना है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे अभियान से न केवल अपराध दर घटी है, बल्कि नागरिकों में सतर्कता भी आई है। पुलिस ने अवैध प्रवासियों पर भी फोकस किया, जिससे विदेशी तत्वों पर कार्रवाई संभव हुई। हालांकि कुछ घटनाओं ने देहरादून वासियों को विचलित जरूर किया परंतु दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में और सत्यापन अभियान चलाए जाएंगे, ताकि देहरादून पूरी तरह सुरक्षित बने। शहरवासियों से अपील की गई है कि किरायेदारों और बाहरी लोगों का सत्यापन समय पर कराएं, वरना जुर्माने की कार्रवाई होगी।
इस ऑपरेशन ने देहरादून को अपराध-मुक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है, और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम दिखेंगे।

Exit mobile version