Site icon News India Update

दुष्कर्म के आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता। NIU

दुष्कर्म के आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता। NIU

कोतवाली पटेलनगर NIU
पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक तहरीर अपनी पुत्री के साथ अभियुक्त अनित कुमार पाल पुत्र महेन्द्र पाल द्वारा  दुष्कर्म किये जाने के सम्बन्ध में दी गयी।  तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।  पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनित कुमार पाल को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- अनित कुमार पाल पुत्र महेन्द्र पाल निवासी ग्राम सिरौद अंगदपुर थाना मीरगंज जिला बरेली उ0प्र0 हाल पता क्वार्टर नम्बर टी 43 ए रेलवे डाउन काँलोनी सिघलमण्डी कोतवालीनगर देहरादून उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम :-

1-  निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर
2- व0उ0नि0 कुलदीप शाह, कोतवाली पटेलनगर
3- म0उ0नि0 सुधा रावत

Exit mobile version