उम्मेदपुर, सहसपुर NIU ✍️ क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन गुसांईं, धर्मपत्नी विनेश गुसांईं, ने वार्ड नंबर 39, उम्मेदपुर में सफलता पूर्वक अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस एक वर्ष के दौरान उन्होंने क्षेत्र में कई जनहितकारी कार्यों को आगे बढ़ाया, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिला।
किरन गुसांईं के प्रयासों से उम्मेदपुर के विभिन्न मोहल्लों में आवश्यक स्थानों पर पोल लाइट और सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाई गईं। सांसद राजलक्ष्मी शाह की पहल से 10 सोलर लाइटें लगवाई गईं, जबकि 5 लाइटें विधायक के सहयोग से स्थापित की गईं। इसके अलावा ब्लॉक प्रशासन के समन्वय से कुल 30 लाइटें लगवाई गईं। कई स्थानों पर निजी प्रयास और व्यक्तिगत सहयोग से भी लाइटों की व्यवस्था कराई गई। जहां-जहां लाइट खराब होने की सूचना मिली, उन्हें तुरंत ठीक कराया गया।
हाइवे की सर्विस लाइन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से लगातार प्रयास किए गए। क्षेत्र में रात-दिन विकास और जनसेवा के कार्य जारी हैं।
चमोली मोहल्ले में सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया, वहीं प्रधान के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
इसके साथ ही मोतीपुर और संजय कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट समेत कई अन्य सामाजिक कार्य संपन्न कराए गए।
इसके अलावा क्षेत्र के लोगों को आवश्यक दस्तावेजों और सरकारी सेवाओं से जुड़ी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।
इनमें राशन कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र और पानी से संबंधित समस्याओं का समाधान शामिल है।
किरन गुसांईं ने इस अवसर पर जनता द्वारा मिले सहयोग और अपार समर्थन के लिए सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

