Site icon News India Update

देहरादून: सचिन गुप्ता को सर्वसहमति से कुम्हार संघर्ष समिति का चुना गया अध्यक्ष। NIU

देहरादून: सचिन गुप्ता को सर्वसहमति से कुम्हार संघर्ष समिति का चुना गया अध्यक्ष। NIU

देहरादून NIU ✍️चकराता रोड स्तिथ शिव पार्वती मंदिर कुम्हार मंडी, देहरादून में कुम्हारों की समस्याओ के निवारण हेतु एक विशेष बैठक आयोजित की गई,
बैठक मे उपस्थित कुम्हारों ने कुम्हारों की समस्याओं के निवारण हेतु कुम्हार संघर्ष सिमित, देहरादून उत्तराखण्ड का गठन किया,जिसमें सभी उपस्थित कुम्हारो की सहमति से नगर निगम के पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता का नाम समिति के अध्यक्ष की रूप मे प्रस्तावित किया गया जिसको सभी कुम्हारो ने हाथ उठा कर अपनी सहमति प्रदान की व सचिन गुप्ता को सर्वसहमति से कुम्हार संघर्ष समिति देहरादून, उत्तराखंड का अध्यक्ष चुना गया।

सचिन गुप्ता ने अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी को स्वीकारते हुए सभी कुम्हार भाइयों को आश्वासत किया की कुम्हारों से जुडी हर समस्या को सभी को साथ लेकर निवारण करने का पूरी कर्मठता के साथ प्रयास करेंगे व माटी कला की प्राचीन कला को बचाने के लिए हर संभव सहयोग किया जायेगा

इस अवसर पर श्री विनोद कुमार प्रजापति, श्री छोटेलाल प्रजापति, गंगा शरण प्रजापति, वैभव कुमार प्रजापति, राकेश कुमार प्रजापति, श्रीमती कुसुम प्रजापति,उदल राम प्रजापति, बबलू प्रजापति, लाल बहादुर प्रजापति, आनंद कुमार प्रजापति, बांकेलाल प्रजापति, आनंद कुमार, दिनेश प्रजापति, लल्लूराम प्रजापति, गौरव प्रजापति, मनीष कुमार प्रजापति, मीनाक्षी प्रजापति, पवन कुमार मयंक प्रजापति रमेश कुमार आदि कुम्हार भाई उपस्थित रहे.

Exit mobile version