मुजफ्फरपुर NIU ब्यूरो ✍️ बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार सुबह एक घर के कमरे से एक दंपति का शव बरामद किया है। पति-पत्नी दोनों के शव पंखे में लगे फंदे से झूल रहे थे, जबकि माता-पिता की मौत से बेखबर उनका चार वर्षीय बेटा वहीं खेल रहा था। पुलिस के अनुसार, फरदो पुल के पास स्थित एक मकान के कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के लाल छपरा निवासी विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह के रूप में हुई है। दंपति सदर थाना क्षेत्र के फरदो पुल के समीप सैनिक कैंटीन के पास एक किराये के मकान में रहता था। विक्रम सिंह प्राइवेट जॉब कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सूत्रों ने बताया कि किसी बात को लेकर देर शाम पति-पत्नी में विवाद हो गया था जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया होगा।
बड़ी खबर: यहाँ पति पत्नी की मिली लाश, बगल में बच्चा मौत से बेखबर खेलता हुआ मिला, मचा हडकंप | NIU
