Site icon News India Update

कनखल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महानिर्वाणी आश्रम के मन्दिर में की पूजा–अर्चना। NIU

कनखल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महानिर्वाणी आश्रम के मन्दिर में की पूजा–अर्चना। NIU

रिपोर्ट ✍️ NIU। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कनखल स्थित महानिर्वाणी आश्रम पहुंचकर मन्दिर में पूजा-अर्चना की तथा अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.एल. शाह, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द , पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता , महन्त देव गिरि, महन्त कृष्णानन्द गिरि, महन्त चन्द्र मोहन गिरिजी सहित साधू-सन्त उपस्थित थे।

Exit mobile version