Site icon News India Update

Breaking news: आकाशीय बिजली की चपेट में आई 2 महिलाएं, एक महिला की हालत गंभीर। NIU

Breaking news: आकाशीय बिजली की चपेट में आई 2 महिलाएं, एक महिला की हालत गंभीर। NIU

संवाददाता- मनमोहन भट्ट
बड़ी खबर जनपद उत्तरकाशी के बडकोट तहसील अन्तर्गत बंचाण गांव से, जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया जिसके बाद एक महिला को देहरादून रैफर कर दिया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल मौके पर जाकर घायल महिलाओं के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने और जरूरत पड़ने पर उन्हें नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आपको बता दें कि पूनम पत्नी संजय सिंह और उनकी माता टीकम देई पत्नी केंद्र सिंह खेत में धान की गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक से तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से उक्त दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गयी।
सूचना मिलते ही दोनों घायल महिलाओं को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट लाया गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र में पहुँच कर घायल महिलाओं का हालचाल पूछा और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं उपचार के बारे में जानकारी ली। उप जिलाधिकारी सिंह ने बताया है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अंगद राणा ने बताया कि पूनम खतरे से बाहर है, जबकि उनकी माता टीकम देई का प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रैफर किया गया है।

Exit mobile version