Site icon News India Update

ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, एक की मौत । NIU

ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, एक की मौत । NIU

पिथौरागढ़ NIU ✍️

आज प्रातः समय लगभग 04:35 बजे, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि मूनाकोट वड्डा से 12 किमी आगे झूलाघाट की तरफ एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260505-WA0021.mp4
वीडियो

घटनास्थल पर पहुँचने के बाद SDRF टीम को पता चला कि एक कमांडर जीप (DI UA05 5382) जिसमें 04 स्थानीय व्यक्ति सवार थे, बूरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। ये सभी व्यक्ति एक विवाह समारोह से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे।

स्थानीय निवासियों  द्वारा पूर्व में ही 03 घायल व्यक्तियों को त्वरित रूप से खाई से निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

SDRF टीम द्वारा अत्यंत दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू कार्य जारी रखते हुए मृतक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। टीम ने शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर वैधानिक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल व्यक्तियों का विवरण:-
1.जगदीश बिष्ट S/O चंचल बिष्ट उम्र (40) निवासी- बासौद मैनन
2.मोहन बिस्ट S/0 रमेश सिंह उम्र (40) निवासी – बासौद
3.सचिन चंद S/0 मोहन चंद उम्र (22)  निवासी – मुनकोट

मृतक
लक्की भंडारी S/O चंचल भंडारी उम्र (22)  निवासी कोटभाल्डे।

Exit mobile version