Site icon News India Update

BJYM चलाएगा ‘Dhami Against Drugs’ अभियान, विभिन्न कार्यक्रम होंगे अयोजित । NIU

BJYM चलाएगा ‘Dhami Against Drugs’ अभियान, विभिन्न कार्यक्रम होंगे अयोजित । NIU

दीप मैठाणी,✍️देहरादून NIU भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आज प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता अयोजित की गई जिसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। जिसमें धामी सरकार द्वारा नशे को रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं व नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा भी ‘Dhami Against Drugs’ अभियान चलाया जायेगा, जिसकी शुरुआत आज मुख्यमंत्री द्वारा कैम कार्यालय में T-Shirt’ का विमोचन कर की गयी।

युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जो निम्नलिखित है-

1. 06.02.2024 को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन।

2. 07.02.2024 को देहरादून के इंटर कॉलेजों में पत्रक वितरण व सायं 6.00 बज गांधी पार्क से घंटाघर तक मशाल जुलुस निकाला जायेगा।

3. 08.02.2024 को महानगर के महाविद्यालयों व कोचिंग संस्थानों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा व सभी छात्र-छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलायी जायेगी।

4. 09.02.2024 को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा।

5. 10.02.2024 को बाईक रैली होनी सुनिश्चित हुई है।

Exit mobile version