Site icon News India Update

बड़ी खबर: यहाँ विवादित भूमि पर दफनाया मुर्दा, हो गया विवाद, पुलिस प्रशासन तक पहुंचा मामला | NIU

बड़ी खबर: यहाँ विवादित भूमि पर दफनाया मुर्दा, हो गया विवाद, पुलिस प्रशासन तक पहुंचा मामला | NIU

संवाददाता- मोहन प्रसाद मीणा
थाना कोसीकला के गाँव शाहपुर के रहने वाले श्री बिहारी जी महाराज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामौतार ने थाना कोसीकला सहित उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी से मंदिर की विवादित एवं गाँव की आबादी की जमीन पर विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा रात्रि में एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर उसे बिना किसी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दिए दफनाए जाने की शिकायत की है। इस मौके पर बिहारी जी महाराज ट्रस्ट से जुड़े कई सदस्य भी मौजूद रहे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष रामौतार ने बताया की मंदिर और कब्र के विवादित मामले को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। बावजूद विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने आबादी क्षेत्र के खसरा संख्या न 1081 में रात्रि में चुपके से एक व्यक्ति को दफन कर दिया है। जिसकी वजह से हिन्दू समाज एवं ट्रस्ट से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई है। रामौतार ने यह भी बताया कि पूर्व में उच्च अधिकारियों के द्वारा की गई जांच में विवादित जमीन को मंदिर की जमीन बताया गया था। वहीं मामला न्यायालय में चल रहा है।

Exit mobile version