Site icon News India Update

दून प्रेसिडेंसी स्कूल की क्रिकेट टीम को बेस्ट डिसिप्लिन्ड टीम पुरस्कार। NIU

दून प्रेसिडेंसी स्कूल की क्रिकेट टीम को बेस्ट डिसिप्लिन्ड टीम पुरस्कार। NIU

दीप मैठाणी ✍️NIU देहरादून, दून प्रेसिडेंसी स्कूल, प्रेमनगर की अंडर-16 क्रिकेट टीम ने हेरिटेज स्कूल, देहरादून में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की टीम को बेस्ट डिसिप्लिन्ड टीम (Best Disciplined Team) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर कक्षा 10-A के छात्र मास्टर शौर्य भंडारी को बेस्ट कैप्टन (Best Captain) पुरस्कार से नवाजा गया। शौर्य के नेतृत्व में टीम ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, एकजुटता और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
स्कूल प्रबंधन ने टीम के खिलाड़ियों तथा कोचों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है। स्कूल ने कहा कि यह पुरस्कार छात्रों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है।

Exit mobile version