Site icon News India Update

असम राइफल्स ने एनएससीएन-आईएम की कैद से 6 लोगों को छुड़ाया, फिरौती के लिए बंधक बनाए गए थे नागरिक | NIU

असम राइफल्स ने एनएससीएन-आईएम की कैद से 6 लोगों को छुड़ाया,  फिरौती के लिए बंधक बनाए गए थे नागरिक | NIU

कोहिमा, दीप मैठाणी (NIU)| असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार को साहसिक अभियान में नागालैंड के दीमापुर में एनएससीएन-आईएम के उग्रवादियों द्वारा कथित रूप से फिरौती के लिए बंधक बनाए गए छह नागरिकों को छुड़ा लिया और पांच उग्रवादियों को हिरासत में ले लिया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि छह लोगों का अपहरण 13 से 27 अप्रैल के बीच किया गया था और अपहरणकर्ताओं ने फिरौती देने के लिए उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया था।

बचाए गए लोग नागालैंड, असम और बिहार के निवासी हैं। रक्षा पीआरओ ने कहा कि एनएससीएन-आईएम के पांच लोगों को पकड़ा गया है।

Exit mobile version