Site icon News India Update

दून पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में घायल अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल। NIU

दून पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में घायल अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल। NIU

देहरादून ✍️NIU

मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार…

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोकने का किया था प्रयास…

पुलिस को चैकिंग करता देख मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मौके से हो गए थे फरार…

पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर…

पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली…

अभियुक्त द्वारा घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से ₹ 5 लाख की रकम में किया था उसे रास्ते से हटाने का सौदा…

तय सौदे में बची हुई रकम को लेने आज दोबारा अपने साथी के साथ वापस देहरादून आया था अभियुक्त…

घटना में फरार अभियुक्त के साथी की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सर्च अभियान…


पटेलनगर- NIU ✍️
वादिनी साक्षी चौहान पुत्री स्व० अशोक कुमार निवासी असलमपुर भुल्लन थाना नगीना देहात जिला बिजनौर हाल पता D.S.P Chowk बड़ोवाला थाना पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर आकर तहरीर दी गयी कि मै और मेरा फुफेरा भाई सत्यम कुमार पुत्र स्व0 नौभार सिंह निवासी भगवानवाला थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता D.S.P Chowk बड़ोवाला थाना पटेल नगर देहरादून आज दिनांक 08/09/26 को समय करीब 7:40 बजे V. Mart मंडी चौक  
से अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे, इस दौरान JIO पेट्रोल पम्प से करीब 200 मी0 आगे बडोवाला की ओर हमारे पीछे से आ रहे मोटर साईकिल सवार दो लड़को द्वारा हमारी स्कूटी के आगे अपनी मोटर साईकिल को रोक कर जान से मारने की  नियत से हम पर फायर कर दिया, जिसमे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

तहरीर प्राप्त होने पर कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0- 614/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात  पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।  गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उस के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य माध्यमों से घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान आज दिनांक 11/09/2026 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की बडोवाला क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्त आज संभवतः किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून आए हैं।  उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा गोरखपुर चौक पर एक बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को चैकिंग करता देख बाइक को तेजी से भागते हुए गोरखपुर चौक से प्रेम नगर जाने वाली रोड की ओर भाग गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाइक सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु जनपद के अन्य थानों को सूचित करते हुए उनका पीछा किया गया तो दोनों बाइक सवार व्यक्ति चाय बागान पगडंडी पर अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये।  पुलिस टीम द्वारा पीछा करने और उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया,  पुलिस द्वारा अपने बचाव में किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान पुत्र ध्रुव नारायण निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार उम्र 25 वर्ष तथा मौके से फरार बदमाश की पहचान अंकुर के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा/खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल संख्या बरामद हुई।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व उसके द्वारा अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर बड़ोवाला क्षेत्र में एक बैंक कर्मी को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया गया था,  पुलिस द्वारा घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तथा उसके फरार साथी की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है तथा कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात रानीपुर हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति मोहित से हुई थी तथा मोहित को जानकारी थी कि वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। मोहित ने उसकी पहचान अपनी एक दोस्त मालिया रहमान से कराई, जो एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करती थी।  मालिया द्वारा उसे बताया कि वर्ष 2020 में उज्जीवन बैंक हरिद्वार में काम के दौरान उसकी मुलाकात बिजनोर निवासी सत्यम कुमार से हुई थी, जो उसके साथ उक्त बैंक में काम करता था। सत्यम लगभग चार-पांच सालों तक उसे शादी का झांसा देता रहा तथा बाद में उसने किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली।

मोहित तथा मालिया ने उसे सत्यम को रास्ते से हटाने तथा उसके एवज में उसे मोटी धनराशि देने का ऑफर दिया गया तथा सत्यम को मारने के एवज में उसे ₹5 लाख देने की बात कही। घटना से पूर्व मालिया द्वारा एडवांस्ड के तौर पर उसे 01 लाख 20 हज़ार रुपए दिए गए थे तथा बाकी की रकम सत्यम को रास्ते से हटाने के बाद देने की बात कही गई थी।  मालिया द्वारा ही उसे सत्यम की फोटो देते हुए देहरादून में उज्जीवन बैंक का कार्यालय दिखाया गया था।

दिनांक 08/09/2026 को अभियुक्त अपने साथी अंकुर के साथ घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून आया तथा शाम के समय उज्जीवन बैंक के बाहर खड़े होकर सत्यम के आने का इंतजार करने लगा।  सांय करीब 7:45 बजे सत्यम के बैंक से निकलने पर अभियुक्त द्वारा अपनी मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया गया तथा शिमला बायपास रोड पर बड़ोवाला में एक सुनसान स्थान पर अपनी मोटरसाइकिल को उसकी स्कूटी का आगे लगाते हुए सत्यम को जान से मारने की नियत उस पर फायर कर दिया, इस दौरान गोली लगने से सत्यम घायल हो गया तथा पास ही झाड़ियां की तरफ भाग गया।  गोली की आवाज सुनकर वहाँ काफी लोग इकट्ठा हो गए, जिस पर दोनों अभियुक्त पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए।  घटना के बाद अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए पहले दिल्ली तथा उसके बाद हरियाणा भाग गए।  आज अभियुक्त मोहित के कहने पर बची हुई रकम लेने वापस देहरादून आए थे, पर पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

मुठभेड़ में घायल अभियुक्त:-

अंकित चौहान पुत्र ध्रुव नारायण निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार उम्र 25 वर्ष

वांछित अभियुक्त:-

अंकुर पुत्र ब्रह्मपाल निवासी लोको मोहल्ला पीर वाली गली, लक्सर, हरिद्वार

बरामदगी

1-  एक देसी तमंचा 315 बोर
2- 01 जिंदा/ 02 खोखा कारतूस
3- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट

Exit mobile version