देहरादून: उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्षा उमा सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का घेराव किया।
भारी संख्या में AAP कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर और झंडे लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने “पुलिस का मान बढ़ाओ, 4600 ग्रेड पे लागू करो”, “धामी सरकार होश में आओ” के नारे लगाए।
प्रदेश अध्यक्षा उमा सिसोदिया ने कहा कि “उत्तराखंड पुलिस के जवान 24 घंटे प्रदेश की सुरक्षा करते है। कोरोना काल में, आपदा में, चार धाम यात्रा में पुलिस ने जान पर खेलकर ड्यूटी की। लेकिन सरकार ने उनके वेतन और सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया। अन्य राज्यों में पुलिस को 4600 ग्रेड पे मिल रही है, पर उत्तराखंड की पुलिस को आज भी सौतेला व्यवहार मिल रहा है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च कर रही है, पर वर्दीधारी जवानों को उनका हक नहीं दे रही। यह पुलिस बल का अपमान है।
आप ने मांग की उत्तराखंड पुलिस के सभी जवानों और अधिकारियों को 4600 ग्रेड पे का लाभ दिया जाए।: पुलिस में 20 हजार से अधिक पद खाली हैं। इन्हें 6 महीने में भरा जाए।पुलिस लाइन में जर्जर बैरक और आवास की समस्या दूर की जाए। कर्मियों की ड्यूटी 8 घंटे की जाए और ओवरटाइम का भुगतान हो।जो लोग दिन-रात हमारी सुरक्षा करते हैं, सरकार उन्हें ही परेशान कर रही है। अगर 15 दिन में 4600 ग्रेड पे पर निर्णय नहीं लिया गया तो AAP पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करेगी।”
मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने कहा कि प्रदेश में पुलिस के जवान दिन रात अपने परिवारों से दूर रहकर थानों चौकियों, सड़कों चौराहों के साथ vip ड्यूटी भी करते हैं वहीं पुलिस के जवान 24 घंटे सीमा पर भी हैं और सड़क पर भी। सरकार को उनका सम्मान करना ही होगा।”
प्रदर्शन के समर्थन में श्याम बाबू पाण्डेय, नसीर खान, हिमांशु पुण्डीर, विपिन खन्ना, डीके पाल, अशोक सेमवाल,वीके बजाज कमल राणा, हितेश कुमार शर्मा, नरेन्द्र गिल, राजीव तोमर, शुभम, गीता सिंह व इस प्रदर्शन में जिला रुड़की से अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह जी के नेतृत्व में सुरेन्द्र शर्मा डॉ अजय बड़सीवाल के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घेराव के बाद AAP प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विपिन खन्ना
प्रदेश मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड

