Site icon News India Update

मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सहित 70 पार्षदोें ने की शपथ ग्रहण | NIU

मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सहित 70 पार्षदोें ने की शपथ ग्रहण | NIU

रिपोर्ट, मोहन प्रशाद मीणा NIU मथुरा नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में वर्ष 2023 में नवनिर्वाचित महापौर एवं सभी 70 पार्षदगण का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार, दुवासू, मथुरा में आयेाजित किया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा महापौर के जीवनी परिचय से संक्षिप्त में अवगत कराया 2 निर्विरोध हुये पार्षद तथा पुनः जीत कर आने वाले 09 पार्षदों के बारे में अवगत कराया गया। यह भी अवगत कराया गया कि 70 पार्षदगणों में 26 महिला एवं 44 पुरूष पार्षद निर्वाचित हुये हैं।
जिलाधिकारी पुलखित खरे द्वारा नवनिर्वाचित महापौर विनोद कुमार अग्रवाल को शपथ दिलायी गयी। तदोपरान्त मा0 महापौर द्वारा नवनिर्वाचित समस्त 70 पार्षदगणों को शपथ दिलायी गयी। महापौर द्वारा नगर निगम के 03 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये गये। महापौर द्वारा अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम का सम्पूर्ण विकास स्वच्छ मथुरा, हरा मथुरा रखने पर ध्यान दिया जायेगा। अन्त में महापौर द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, पार्षदगणों, पत्रकार बन्धुओं का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में मा कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 सरकार चैधरी लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे

Exit mobile version