Site icon News India Update

हर गरीब ग्रामीण को मिलेगा पक्का घर केंद्र ने 33558 अतिरिक्त आवास किए आवंटित, CM धामी ने केंद्र का जताया आभार | NIU

हर गरीब ग्रामीण को मिलेगा पक्का घर केंद्र ने 33558 अतिरिक्त आवास किए आवंटित, CM धामी ने केंद्र का जताया आभार | NIU

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में उत्तराखंड को वित्तीय वर्ष 2023-24 में 33558 अतिरिक्त आवास आवंटित किए गए हैं। इसके लिए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किए जाने का अनुरोध किया था। उत्तराखंड में योजना की टाइम बाउंड प्रगति को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 में 33558 अतिरिक्त आवास आवंटित किए जाने को मंजूरी दी गई है।

Exit mobile version