Site icon News India Update

सीएम धामी का दावा, बागेश्वर में खिलेगा कमल, सीएम ने थराली क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण । NIU

सीएम धामी का दावा, बागेश्वर में खिलेगा कमल, सीएम ने थराली क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण । NIU

थराली, गिरीश चंदोला ✍️NIU

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिंडर घाटी के आपदा क्षेत्र नारायणबगड़ एवं थराली का हवाई सर्वेक्षण करते हुए नुकसान का जायजा लिया। उसके बाद ग्वालदम के एसएसबी के कुनीलापलोट स्थिति स्थाई हैलीपेड पर पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा की आपदाग्रस्त सभी लोगों को हरसंभव मदद हेतु प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के बाद कुनीलापलोट हैलीपैड पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार अतिवृष्टि से पूरे प्रदेश भारी नुकसान हुआ है। आज उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट के साथ चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्र नारायणबगड़, थराली तथा ग्वालदम का आज एरियल सर्वे किया गया है। अनेक स्थानों पर भूस्खलन, जमीन व मकान धंसने से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके अलावा परिसंपत्तियों व फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। इस विषय पर केंद्र सरकार से भी वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीढ़ीतों के साथ है। आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने के सभी प्रयास किए जा रहे है।इस संबंध में वें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के संपर्क में हैं।बरसात समाप्त होने पर जल्द ही पुनर्निर्माण व मरम्मत संबधी कार्य शुरू कर दिया जाएंगे।इस दौरान हैलीपैड पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा, थराली की ब्लॉक प्रमुख कविता नेगी, नारायणबगड़ प्रमुख यशपाल सिंह नेगी,जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, मंडल देवाल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, थराली नंदू बहुगुणा, भाजपा नेगी देवा नेगी, रणजीत सिंह नेगी, प्रधुमन शाह, गिरीश चमोला हरीश जोशी के अलावा एसएसबी के डीआईजी अनिल कुमार शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार, डिप्टी कमांडेंट आमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, उप जिलाधिकारी रविंद्र ज्वांठा, सीएमओ डा. राजीव शर्मा,सीओ प्रमोद शाह, थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत तहसीलदार प्रदीप नेगी आदि ने सीएम का स्वागत किया।

सीएम धामी ने बागेश्वर उपचुनाव के संबंध में कहा कि बागेश्वर चुनाव पूर्व विधायक चंदन राम दास के असमय चलें जाने बागेश्वर के विकास के लिए एक बड़ी क्षति हैं।और उन्होंने बागेश्वर के विकास के लिए जो सपने देखे थे उसे साकार करने का समय आ गया है। जिसके लिए बागेश्वर की जनता तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के बारे में कहना हैं कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा इसी के अनुरूप राज्य में कार्य किए जा रहे हैं।

Exit mobile version