Site icon News India Update

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार, मुस्लिम पक्ष की याचिका हुई खारिज । NIU

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार, मुस्लिम पक्ष की याचिका हुई खारिज । NIU

रिर्पोट: मोहन प्रसाद मीणा NIU ✍️मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार, मुस्लिम पक्ष की याचिका हुई खारिज, मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज की। मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी। इसमें हाईकोर्ट ने इस विवाद से जुड़े 15 मुकदमों को एक साथ जोड़कर सुनवाई करने का फैसला लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह विषय हाईकोर्ट में ही रखें।फैसला सुनाते वक्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा था कि यह सभी मुकदमे एक ही तरह के हैं। जिनमें एक ही तरह के सबूतों के आधार पर फैसला होना है। लिहाजा कोर्ट का समय बचाने के लिए यह बेहतर होगा कि इन मुकदमों पर एक साथ सुनवाई हो।

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240319-WA0023.mp4
Exit mobile version