Site icon News India Update

विधायक की दादागिरी या फिर सत्ता की हनक? अधिकारियों तक पर भारी पड़ रहें हैं माननीय, खुलेआम सड़क पर अधिकारी को दिखाया झापड़। NIU

विधायक की दादागिरी या फिर सत्ता की हनक? अधिकारियों तक पर भारी पड़ रहें हैं माननीय, खुलेआम सड़क पर अधिकारी को दिखाया झापड़। NIU

देहरादून NIU✍️ देवभूमि उत्तराखंड में मंत्रियों और विधायकों की गुंडागर्दी और दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया था और अब ऐसा ही कुछ बीजेपी के लैंसडाउन विधानसभा से विधायक दिलीप रावत का सामने आया है।

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/12/VID-20231202-WA0006.mp4

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा समर्थक की गाड़ी का चालान होने से लैंसडाउन के भाजपा विधायक दिलीप रावत काफी नाराज हो गए, उन्होनें परिवहन विभाग के अधिकारी को पहले खरी खोटी सुनाई। इसके बाद विधायक दिलीप रावत ने बीच सड़क पर ही अधिकारी को थप्पड़ मारने के लिए हाथ भी उठाया।

बताया जा रहा है कि ये घटना कोटद्वार की है। जहां विधायक दिलीप रावत और परिवहन अधिकारी हरीश सती के बीच हुए इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। वीडियो पर लोगों ने इसे सत्ता की हनक बताया है। वहीं अब विपक्ष ने इसको मुद्दा बनाते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

Exit mobile version