Site icon News India Update

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी को नहीं राजकीय संसाधनों पर भरोसा, साहनी आत्महत्या मामले में उठाई CBI जांच की मांग । NIU

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी को नहीं राजकीय संसाधनों पर भरोसा, साहनी आत्महत्या मामले में उठाई CBI जांच की मांग । NIU

देहरादून 🙏NIU राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने देहरादून के बड़े बिल्डर सत्येंद्र साहनी की आत्महत्या के पीछे कुछ गहरे राज छुपे होने की आशंका जताते हुए , इसकी सीबीआई जांच की मांग की है।राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि यह हत्याकांड उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दो राज्यों की पुलिस से जुड़ा हुआ है और गुप्ता बंधुओं को फायदा पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की भूमिका इस प्रकरण में संदिग्ध है ।इसके अलावा उत्तराखंड के भी कुछ बड़े नेता इस प्रकरण में शामिल है । इसके अलावा देहरादून के आवासीय प्रोजेक्ट में गुप्ता बांधुओं द्वारा 85% पैसा निवेश किया गया था। इस निवेश में काला धन निवेश किए जाने की आशंका के मधेयनजर इसकी विस्तृत छानबीन होनी चाहिए।

सेमवाल ने याद दिलाया कि गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका की जैकब जुमा सरकार को गिराकर वहां से बड़ी मात्रा में धन लेकर भागे थे। इस बात की प्रबल संभावना है कि गुप्ता बंधुओं ने काफी मात्रा में काला धन उत्तराखंड में इन्वेस्ट कर रखा है, जिससे आने वाले समय में विभिन गुटों के हितों की टकराहट को लेकर कुछ बड़ी अपराधीक घटनाक्रम को अंजाम दिया जा सकता है। ब्रिटेन और अमेरिका की सरकारों ने उनके भ्रष्टाचार को देखते हुए प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा है।रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि यहां की भाजपा तथा कांग्रेस सरकार गुप्ता बंधुओ की करीबी रही है पुलिस की अब तक की संतोषजनक कार्रवाई के बावजूद इस बात की आशंका है की यह मामला दबाया जा सकता है उत्तराखंड में काले धन के कारोबार का यह बहुत छोटा सा नमूना है, इसलिए इस पूरे मामले में ईडी को भी आमंत्रित करके इसकी सीबीआई जांच की जाए। उत्तराखंड की सरकारों ने इनको वाई और जेड श्रेणियां की सुरक्षा देकर रेड कारपेट बिछाई है ।इसलिए उत्तराखंड नेताओं की भूमिका भी इनको लेकर संदिग्ध है।इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए।

Exit mobile version