Site icon News India Update

राजस्थान के सीएम बनने के बाद पहली बार गोवर्धन पहुंचे भजन लाल शर्मा। NIU

राजस्थान के सीएम बनने के बाद पहली बार गोवर्धन पहुंचे भजन लाल शर्मा। NIU

संवाददाता- मोहन प्रसाद मीणा/ मथुरा

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पहुंचे। यहां सीएम ने श्रीनाथ जी मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोवर्धन गिरिराज जी पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना की और गिरिराज जी का आशीर्वाद लिया।

राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा पहले भी गिरिराज परिक्रमा करने के लिए आते रहे। राजस्थान मुख्यमंत्री के साथ गिरिराज जी के दर्शन के दौरान भाजपा के स्थानीय विधायक और मांट विधायक राजेश चौधरी एवम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, साथ में कामा की भाजपा विधायक भी साथ रही।

Exit mobile version