Site icon News India Update

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के मान मुन्नवल के बाद जल संस्थान मसूरी ने हड़ताल का फैसला टाला। NIU

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के मान मुन्नवल के बाद जल संस्थान मसूरी ने हड़ताल का फैसला टाला। NIU

रिपोर्ट: सुनील सोनकर✍️ NIU मसूरी में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ और मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता की गई जिसमें कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल और ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि मसूरी उत्तराखंड जल संस्थान के कार्यालय को लेकर संघ द्वारा 23 अगस्त से होने वाली कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश और 25 अगस्त को अनिश्चितकालीन हड़ताल के फैसले को वापस ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड जल संस्थान के कार्यालय को मसूरी के माउंट रोज पर अस्थाई रूप से कार्यलय उपलब्ध कराकर शिफ्ट किया जा रहा है, वहीं नगर पालिका द्वारा दी गई जगह पर बनाए जाने वाले स्थाई गढ़वाल जल संस्थान के कार्यालय को लेकर नगर पालिका प्रशासन से वार्ता की गई है जिसमें उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा दी गई जगह से रह रहे लोगों को खाली कराया जाएगा और कार्यालय का निर्माण कार्य को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मसूरी गढ़वाल जल संस्थान का कार्यालय मसूरी के माउंट रोड पर गढ़वाल जल संस्थान की जगह पर ही शिफ्ट किया जा रहा है जिससे कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने प्रदेश की सरकार और गढ़वाल जल संस्थान के उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा पूरे मामले का संज्ञान लिया गया और अब उनको अस्थाई रूप से कार्यालय मिल गया है जिसमें जल्द कार्यालय को शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जबतक नगर पालिका प्रशासन द्वारा उनको तय समय पर कार्यालय की जगह उपलब्ध नहीं करा दी जाती तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि 23 और 25 तारीख को होने वाली हड़ताल को वापस ले लिया गया है। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में तय किए गए गढ़वाल जल संस्थान के कार्यालय को टाउन हॉल के परिसर में बना कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि अगर तय समय पर कार्यालय का काम शुरू नहीं किया गया तो वह मसूरी की जनता और गढ़वाल जल संस्थान के कर्मचारियों के साथ मसूरी से देहरादून मुख्यमंत्री आवास तक पैदल कुच करेंगे और मुख्यमंत्री आवास पर धरना भी देंगे।

Exit mobile version