Site icon News India Update

मसूरी: कैम्पटी फॉल और बंग्लो की कांडी को नगर पंचायत में शामिल कर सरकार कर रही उगाही की तैयारी, लोगों ने जताया विरोध | NIU

मसूरी: कैम्पटी फॉल और बंग्लो की कांडी को नगर पंचायत में शामिल कर सरकार कर रही उगाही की तैयारी, लोगों ने जताया विरोध | NIU


रिपोर्ट: सुनील सोनकर NIU
मसूरी स्थित कैम्पटी फॉल और बंग्लो की कांडी के क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल किए जाने को लेकर उद्योग व्यापार मंडल और बंग्लो की कांडी के लोगों ने कैंपटी बाजार में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीँ कैम्पटी बाजार को भी बंद रखा गया। कैंपटी बाजार और बंगलो की कांडी के लोगों ने कैंपटी बाजार पर सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सरकार से कैंपटी क्षेत्र और बंगलो की कांडी को नगर पंचायत से हटाने की मांग की, इस मौके पर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। बता दें की हाल में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल की बैठक में विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कैम्पटी क्षेत्र को विकसित किये जाने की दिशा में कैम्पटी और आसपास के क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल करने की मंजूरी दी थी| जिसके बाद एक तरफ कई लोगों ने इसका स्वागत किया वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। Mussoorie

सरकार की मंशा है कि कैम्पटी क्षेत्र को विकसित किया जा सके वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। वर्तमान में कैम्पटी क्षेत्र में पार्किंग, ट्रैफिक आदि की समस्या है। व् नगर पंचायत में शामिल होने के बाद कैम्पटी और आसपास के क्षेत्र का नियोजित तरीके से विकास हो सकेगा। वहीं बंगलो की कांडी के लोग भी क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जो सुविधा ग्राम पंचायत को मिलती है वह सुविधा नगर पंचायत बनने के बाद ग्रामीणों को नही मिल पायेगी। उन्होंने कहा कि अगर कैम्पटी और बग्लों की कांडी के क्षेत्र को नगर पंचायत से नहीं हटाया गया तो आंदोलन का उग्र किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Video-2023-11-18-at-10.28.58-AM.mp4
Exit mobile version