Site icon News India Update

बड़ी खबर : यहाँ बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों पर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करवाने का आरोप, पढ़िए पूरी खबर। NIU

बड़ी खबर : यहाँ  बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों पर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करवाने का आरोप, पढ़िए पूरी खबर। NIU


रिपोर्ट- सचिन गुप्ता/ हल्द्वानी

हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों पर सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी किशोरी को बाहर ले जाती थी। पूरे मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह हल्द्वानी की दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि महिला कर्मचारी दीपा और गंगा संप्रेक्षण गृह में रह रही एक किशोरी को बाहर लेकर जाती थी जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों को विरुद्ध दुष्कर्म और पोक्सो सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।है।

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/12/VID-20231216-WA0012.mp4

बताया जा रहा है कि बाल कल्याण समिति के लोगों ने पीडित किशोरी से इस मामले में बातचीत की थी जहां किशोरी द्वारा अपने साथ हुई घटना को बताया गया आरोप सही पाए जाने पर समिति के लोग दंग रह गए, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है महिला आरोपियों के खिलाफ धारा 323/228/376 सहित पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में नाम दर्ज मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version