Site icon News India Update

निकाय चुनाव मसूरी में BJP कार्यकर्त्ताओं ने किया मंथन, प्रभारी को दिया भरोसा जीतेंगे नगर पालिका। NIU

निकाय चुनाव मसूरी में BJP कार्यकर्त्ताओं ने किया मंथन, प्रभारी को दिया भरोसा जीतेंगे नगर पालिका। NIU

सुनिल सोनकर ✍️ NIU मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसको लेकर मसूरी में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में मसूरी विधानसभा प्रभारी रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी नगर पालिका के चुनाव हेतू विभिन्न पदों के दावेदारों के साथ विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर सभी लोगों ने एकजुट होकर आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए काम करने का आश्वासन दिया।

मसूरी विधानसभा प्रभारी रतन सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकार लगातार देश और प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में ऐतिहासिक काम कर जनता की मदद की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोग अपने घरों में कैद थे तब भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जन सेवा का काम कर लोगों की जान बचाने में लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का काम करती है और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी नगर निकाय के चुनाव में भारी मतों से जीतने जा रही है साथ ही कहा कि भाजपा के केन्द्र और राज्य की सरकार द्वारा सभी वर्गो के लिये कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि मसूरी नगर पालिका परिषद में इस बार भारतीय जनता पार्टी का ही बोर्ड और अध्यक्ष होगा। जो मसूरी के विकास के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करेगा।

इस मौके पर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी नगर पालिका में कमल का फूल खिलने जा रहा है व भाजपा कार्यकर्ताओं में निकाय चुनाव को लेकर भारी उत्साह है व लोग भाजपा सरकार के द्वारा किये जा रहे कामों के आधार पर भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर विजय बनायेगी।

पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने सभी लोगो से पार्टी के लिये काम करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कार्यकर्त्ताओं से पार्टी के द्वारा नियुक्त किये जाने वाले प्रत्याशी के लिये काम करने का आह्वाहन किया जिससे मसूरी नगर पालिका के साथ अन्य निकायों में भी भाजपा का प्रत्याशी भारी मतों से जीत सके।।

https://youtu.be/m8ClEQXIHaA?si=3mKa31Rodh33qd8w

Exit mobile version